यूक्रेन के खिलाफ चीन की भूमिका विनाशकारी होगी: पेंटागन

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन को इस बात के संकेत मिले हैं कि चीन, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद कर सकता है। पेंटागन ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो यह विनाशकारी हो सकता है।

पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा है-‘ऐसे संकेत मिले हैं कि चीन, यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद करने पर विचार कर रहा है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह एक गलत फैसला होगा। इस घटनाक्रम पर पेंटागन की नजर है।’

राइडर ने कहा है-किसी को भी यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर चीन ऐसा करता है तो इसके क्या परिणाम होंगे। चीन यह फैसला इस संघर्ष को अनावश्यक रूप से बढ़ाएगा और अधिक निर्दोष लोगों की जान जाएगी।

Related Articles

Back to top button