adevertisment Adevertiisment banner

Mau News- महिला अधिवक्ता के उत्पीड़न पर उबाल: बार एसोसिएशन ने दो दिन की हड़ताल का किया ऐलान

Mau News- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ की आम सभा की बैठक बुधवार को संघ के पुस्तकालय भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार सिंह पालिवाल ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक का प्रमुख मुद्दा महिला अधिवक्ता रीना भारद्वाज के साथ पुलिस द्वारा की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई रहा, जिसके प्रति अधिवक्ताओं में तीखा आक्रोश देखने को मिला।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल ने कहा,
“एक महिला अधिवक्ता के साथ इस तरह की बर्बरता कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगाती है। हम इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हैं। घटना की निष्पक्ष जांच हो, दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है, उसके साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न किसी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “जनपद के सभी अधिवक्ता इस घटना से बेहद व्यथित और आहत हैं। महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली व्यवस्था में यदि एक महिला अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं, तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक दोषियों पर कठोर कार्यवाही नहीं होती, अधिवक्ता शांत नहीं बैठेंगे।” उन्होंने बताया कि संघ द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 19 और 20 नवंबर 2025 को अधिवक्ता न्यायालयीय कार्य में सहयोग नहीं करेंगे। यह दो दिन की सांकेतिक हड़ताल महिला अधिवक्ता के साथ हुए उत्पीड़न के विरोध में की जा रही है। आगे सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा लिए गए निर्णय का सभी अधिवक्ता पालन करेंगे।

Related Articles

Back to top button