adevertisment Adevertiisment banner

राज्यपाल आनंदीबेन ने कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि श्रद्धा, आस्था और विश्वास से परिपूर्ण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का मानव जीवन में युगों-युगों से विशेष महत्व रहा है। प्रभु श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से कर्मयोग का जो ज्ञान दिया है, वह आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि जन्माष्टमी का यह पर्व देश और समाज में सौहार्द, भाईचारे एवं एकता को और मजबूती प्रदान करेगा।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत सामूहिक आयोजन से बचें और नियमों का पालन करते हुए जन्माष्टमी पर्व को हर्षोंल्लास के साथ अपने घरों में ही मनायें।

Related Articles

Back to top button