adevertisment Adevertiisment banner

उत्तर प्रदेश: 19 पुलिस उपाधीक्षक बने अपर पुलिस अधीक्षक, देखें सूची

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात 19 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया है। साथ ही 25 पुलिस उपाधीक्षकों को ज्येष्ठ वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने देते हुए बताया कि प्रदेश के जिन 19 पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक (वेतनमान 15600-39100 ग्रेड-पे 7600, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-12 के तहत 78800-209200 रुपये) के पद पर पदोन्नति दी गई है।

इन अधिकारियों में क्रमशः रितेश कुमार सिंह, अनुराग सिंह, धनंजय सिंह कुशवाहा, ओमकार यादव, स्नेह लता, इन्दुप्रभा सिंह, सच्चिदानन्द, विनोद कुमार सिंह, राघवेंद्र कुमार मिश्रा, अरूण चंद्र, अजय कुमार, नम्रिता श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, मनीष चंद्र सोनकर, आलोक सिंह, रजनी, अतुल कुमार सोनकर, ह्देश कठेरिया और मुकेश प्रताप सिंह है। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक साधारण वेतनमान में कार्यरत जिन 25 अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक ज्येष्ठ वेतनमान (वेतनमान 15600-39100 ग्रेड-पे 6600 रुपये, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-11के तहत 67700-208700 रुपये) में प्रोन्नत किया गया है।

उनके नाम क्रमशः अभिषेक तिवारी, अभय नारायण राय, सतीश चंद्र शुक्ला, बृज नारायण सिंह, अभिषेक प्रताप अजेय, रणविजय सिंह, गौरव कुमार त्रिपाठी, वरूण मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, आशापाल सिंह, अंजनी कुमार चतुर्वेदी, प्रशांत सिंह, प्रभात राय, वीरेंद्र विक्रम, विनय कुमार द्विवेदी, रत्नेश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, योगेंद्र कृष्ण नारायण, दिलीप कुमार सिंह, राजीव प्रताप सिंह, कुलद्वीप कुमार गुप्ता, श्रीयश त्रिपाठी, विनय चौहान और रवि कुमार सिंह है।

Related Articles

Back to top button