adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News-लोक कल्याण मेला व खाद्य सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन

Sonbhadra News-नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पुनर्गठन लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। इसी क्रम में खाद्य कारोबार कर्ताओं हेतु प्रशिक्षण एवं खाद्य सुरक्षा जागरूकता पंजीकरण कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को न केवल वित्तीय सहायता मिल रही है बल्कि उनके कारोबार को और सुरक्षित व सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को नई ऊँचाई देंगे।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चीफ रामसुंदर पटेल ने उपस्थित लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि कारोबार की साख बनाए रखने में भी सहायक है। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को पंजीकरण की अनिवार्यता, स्वच्छता के मानक तथा खाद्य पदार्थों के संरक्षण और तैयारी में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सभासद नागेंद्र यादव, सुशील साहनी, लिपिक अंकित पांडे, मनोज शुक्ला, पंकज चौधरी, दीपक कुमार सहित नगर के कई लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button