adevertisment Adevertiisment banner

झारखंड: रेलवे ट्रैक को बम विस्फोट से उड़ाया, पटरी से उतरा इंजन, टला बड़ा हदासा

रांची। झारखंड के पलामू जिले में पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के गढ़वा रोड -बरकाना रेलखंड में अपराधियों द्वारा किये गये एक बम विस्फोट कर पटरी उड़ा देने से कल देर रात करीब एक बजे एक डीज़ल इंजन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन रेललाइन पर दोनों दिशाओं में यातायात ठप्प हो गया है।

रेलवे के सूत्रों के अनुसार लातेहार स्थित रेलपथ निरीक्षक ने सूचना दी कि डेमू एवं रिचूघुट्टा स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन दोनों लाइनों को अपराधियों ने बम विस्फोट करके उड़ा दिया जिससे एक डीज़ल इंजन के दो पहिये करीब 12 बजकर 55 मिनट पर पटरी से उतर गया है। इससे दोनों लाइनों पर यातायात भी ठप्प हो गया है।

इंजन के लोको पायलट एवं सहायक लोकोपायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं और जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल अभियंता, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल अभियंता रात में करीब तीन बजे घटनास्थल पर पहुंचे और करीब सवा तीन बजे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया। यह रेलवे लाइन विद्युतीकृत एवं दोहरीकृत लाइन है।

इनामी नक्सली के विरोध में नक्सलियों का तांडव
 माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 19 नवंबर से 20 नवंबर की रात तक भारत बंद रखने का एलान किया है।  नक्सलियों ने टोरी रिचुघुटा डेम स्टेशन का रेलवे ट्रैक उड़ा दिया, जिसके कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं। साथ ही  इसे लेकर राज्यभर में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश है। 

Related Articles

Back to top button