adevertisment Adevertiisment banner

महंगाई अंतरराष्ट्रीय समस्या : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि महंगाई अंतरराष्ट्रीय समस्या है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध भी एक कारण है । बावजूद इसके हमारी सरकार ने महंगाई पर बहुत कंट्रोल किया है । खासकर खाने के तेल की कीमतें बढ़ी हैं । लेकिन इसे ठीक कर लिया जाएगा। पीयूष गोयल ने कहा, ‘कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चट्टान की तरह देशवासियों का साथ दिया । उन्होंने कहा, “कोरोना काल में करीब 80 करोड़ भारतीयों को फ्री राशन देने का काम पीएम मोदी ने किया है। वन नेशन वन कार्ड के तहत देशभर में गरीबों को राशन दिया गया।


‘1 हजार लाख टन अनाज फ्री दिया गया’
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “लगभग 25 महीने के अंतराल 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अन्न देने का काम किया गया, 1 हजार लाख टन अनाज फ्री पहुंचाया गया। ये नेशनल फूड सिक्योरिटी के अंतर्गत जो काम किया गया उससे अलग है । उन्होंने कहा कि यह कल्पना प्रधानमंत्री जी की थी कि हर घर तक अनाज पहुंचे । पीयूष गोयल ने कहा, “कोविड महामारी के दौरान लगता था कि भारत कैसे अपने लोगों का ध्यान दे पाएगा। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने सबका ध्यान दिया, खासकर प्रवासी भाई बहनों का पूरा ख्याल रखा गया ।

Related Articles

Back to top button