adevertisment Adevertiisment banner

भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज 14 देशों के दूतावास प्रमुखों से चर्चा करेंगे

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज यहां पार्टी मुख्यालय में ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत 14 देशों के दूतावास प्रमुखों के साथ चर्चा करेंगे. नड्डा ने छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर विशेष रूप से विदेशी लोगों को पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा और जारी गतिविधियों के बारे में सूचित करने के लिए ये पहल शुरू की थी और तब 13 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ बातचीत की थी.

पार्टी ने एक बयान में कहा कि वह भविष्य में भी विदेशी राजनयिकों के छोटे समूहों के साथ इस तरह की चर्चा जारी रखने का इरादा रखती है. बयान के मुताबिक, विभिन्न देशों के राजनीतिक दलों के साथ प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान की भी योजना बनाई जा रही है. इसके मुताबिक, इस पहल के जरिये पार्टी अपनी ऐतिहासिक यात्रा, विचारधारा, संरचना और जारी गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी पेश करेगी. पार्टी ने कहा कि नड्डा मेहमानों के सवालों का जवाब भी देंगे. कार्यक्रम के दौरान जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की यात्रा को दर्शाने वाली एक ‘डाक्यूमेंट्री फिल्म’ भी दिखाई जाएगी.

Related Articles

Back to top button