adevertisment Adevertiisment banner

ग्रुप डी सीईटी परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं नकल रहित संपन्न करवाने के लिए किए जाएं पुख्ता प्रबंध : उपायुक्त पार्थ गुप्ता

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा 21 एवं 22 अक्टूबर को ग्रुप डी हेतू कॉमन इलिजिब्लिटी टेस्ट (सीईटी) परीक्षा -2023 का आयोजन किया जाएगा। सीईटी परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं नकल रहित संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के सभी पुख्ता प्रबंध किए जाएं। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। जिला में 14 हजार 112 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।


उपायुक्त पार्थ गुप्ता सोमवार देर शाम अपने कैंप ऑफिस में सीईटी परीक्षा की तैयारी हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एसडीएम राजेंद्र कुमार, नगराधीश अजय सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश मौजूद रहे। इससे पहले मुख्य सचिव संजीव कौशल ने भी सीईटी परीक्षा को लेकर 18 जिलों के सभी उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जारी परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार 21 व 22 अक्टूबर को प्रात: कालीन व सायं कालीन ग्रुप डी की कॉमन इलिजिब्लिटी टेस्ट (सीईटी) परीक्षा -2023 का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड द्वारा इस लिखित परीक्षा को पारदर्शी एवं नकल रहित संपन्न करवाने हेतु अनेक कदम उठाए जाएंगे। परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी तथा बायोमैट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे तथा वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में लाइटिंग की समुचित व्यवस्था की जाए।

tw


उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़कर व समझकर उनकी पालना करना सुनिश्चित करें। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचे ताकि परीक्षा समय होने से पूर्व परीक्षार्थियों की जांच, बायोमैट्रिक उपस्थिति के उपरांत निर्धारित समय पर परीक्षा का आयोजन करवाया जा सके। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होंगे।

Related Articles

Back to top button