adevertisment Adevertiisment banner

Haridwar: परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप, हंगामा जारी

Haridwar: गंगनहर कोतवाली रूड़की के माधवपुर क्षेत्र में गौ संरक्षण स्क्वायड की टीम ने गौकशी के एक आरोपित को पकड़ने के लिए की गई दबिश के दाैरान एक युवक तालाब में कूद गया, जिससे उसकी माैत हाे गई। इस घटना के बाद परिजनाें और ग्रामीणाें ने पुलिस पर गंभीर आराेप लगाते हुए जाेरदार हंगामा किया।

मृतक की पहचान सोहलपुर निवासी 22 वर्षीय वसीम उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जाे जिम ट्रेनर और संचालक था। परिजनों का आरोप है कि माेनू काे पुलिस ने बांधकर तलाब में फेंका, जिसके कारण उसकी माैत हाे गई। जब उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया, ताे उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और शरीर पर चाेटाें के निशान थे।

घटना की जानकारी पाकर झबरेड़ा विधायक वीरेंन्द्र जाती, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और पूर्व मंत्री गौरव चौधरी माैके पर पहुंचे और परिजनाें से मुलाकात की। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए टीम में शामिल सभी छह कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जा सकी।

Haridwar: also read- Bihar: राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने बीपी मंडल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सीओ रुड़की नरेंद्र पंत का कहना है कि गौ संरक्षण स्क्वायड की टीम ने एक स्कूटी सवार को गौ मांस के साथ पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह बचने के लिए तालाब में कूद गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले की तहरीर प्राप्त हो चुकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button