adevertisment Adevertiisment banner

Jharkhand: ‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि ‘बोल्ड’ होकर बोलें कार्यकर्ता- हेमंत सोरेन       

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर ‘व्हिस्पर कैंपेन‘ चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिसा और बंगाल से आए लोगों ने एक नया षड्यंत्र शुरू किया है। हेमंत सोरेन ने झारखंड के निवासियों से अपील किया है कि आज और कल मेरे लिए ‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि खुलकर अभियान चलाएं। क्योंकि झारखंडियों की प्रकृति में डरना और धीरे-धीरे बोलना नहीं है। खुलकर बोलें, ‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि ‘बोल्ड’ होकर बोलें।

सोरेन ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने उल्लेख किया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, वहां ये लोग चौक-चौराहों पर चुनाव पर चर्चा करते हुए मिलेंगे। इसे भाजपा का नया षड्यंत्र माना जा रहा है, जिसे ‘व्हिस्पर कैंपेन’ कहा जाता है।

Jharkhand: also read- New Delhi: सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में मामूली तेजी का रुख

मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि इस अभियान के लिए हर विधानसभा में एक करोड़ से अधिक खर्च किए गए हैं। वीडियो में जो दिखाया गया है,वह इसी तरह का है। इस सबके केंद्र में डर होता है। वे अपने कार्यों के बारे में बात करने नहीं आएंगे, बल्कि आपको झूठी बातों के जरिए डराएंगे और नकली चिंताओं का प्रदर्शन करेंगे। कोई मुद्दे नहीं हैं, और वे आपको उन मुद्दों से भटकाने का प्रयास करेंगे। हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे पास चुनावी बांड, नकली दवाइयां और नकली वैक्सीन नहीं हैं, जो देशवासियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर धन जुटाने का काम करें।

Related Articles

Back to top button