adevertisment Adevertiisment banner

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रयागराज महाकुम्भ में शामिल होने का दिया आमंत्रण

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री) सुरेश राही ने मुलाकात की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक “प्रयागराज महाकुम्भ, 2025” में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

Jharkhand: also read- Kho-Kho World Cup 2025: चैंपियंस बनाने की एक भावपूर्ण यात्रा है खो-खो विश्व कप 2025 प्रशिक्षण शिविर

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं सुरेश राही ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण, पवित्र गंगाजल एवं महाकुम्भ का प्रतीक चिह्न भेंट कर महाकुम्भ में आने के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्तर प्रदेश के दोनों मंत्रियों को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button