adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS- मेडिकल कालेज प्राचार्य ने रक्तदान के लिए लोगों से किया अपील

UP NEWS-आपका रक्तदान किसी को जीवनदान दे सकता है। रकरक्तदा से बड़ा कोई दान नहीं होता है। जीवन में हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान सबसे बड़ा दान है। उक्त बातें मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज(फौजी) ने मेडिकल कालेज में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कहा है। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ० एच०के सिंह लोगों से रक्तदान करने की अपील किया है।
मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज(फौजी) मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहें। नगर पालिका अध्यक्ष ने शिविर का फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। शिविर में उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ रक्तदान किया।

READ ALSO-Panipat: सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन घायल, दूल्हे के भाई की मौत

साथ ही लोगों को भी रक्तदान करने की अपील किया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज, विजय तिवारी, ज्ञानेंद्र तिवारी, गुड्डू पासी, अमित चौरसिया, दीपक पांडे, धर्मेंद्र कुमार, सुमित कुमार, अजीत कुमार, नरेश कुमार, आजाद पासी, अनिल तिवारी, मुकेश कुमार, हंसराज, संजय कुमार, अवधेश सरोज, राम विशाल, अभिजीत कुमार, परमेश कुमार, दिनेश कुमार, अभिषेक, आजाद, साजन, गब्बर आदि ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एच.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. रवि रंजन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button