adevertisment Adevertiisment banner

Ayodhya : पीएम मोदी और सीएम योगी के समर्थन में GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा, बताया फ्यूचर प्लान

Ayodhya. अयोध्या संभाग के राज्यकर विभाग में तैनात जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Ayodhya. अयोध्या संभाग के राज्यकर विभाग में तैनात जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणियों के विरोध में उठाया है। प्रशांत सिंह ने अपना दो पन्नों का इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है, जिसकी प्रतियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रेषित की गई हैं।

वर्ष 2023 से अयोध्या में तैनात प्रशांत सिंह ने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से मानसिक रूप से व्यथित थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय उन्होंने आत्मसम्मान और वैचारिक निष्ठा के तहत स्वेच्छा से लिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रदेश के मुखिया हैं और उनके खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां उन्हें असहनीय लगीं।

अधिकारी ने कहा कि जिस प्रदेश से उन्हें वेतन और पहचान मिलती है, उसके नेतृत्व का अपमान वह स्वीकार नहीं कर सकते। इसी कारण उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ने का फैसला किया।

इस्तीफे के बाद क्या करेंगे प्रशांत सिंह?

इस्तीफे के बाद प्रशांत कुमार सिंह ने अपना फ्यूचर प्लान भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि अब वह निजी संसाधनों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन पर किसी तरह का कोई बाहरी दबाव नहीं था।

इस बीच उनका एक भावुक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए रोते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं, “मैंने इस्तीफा दे दिया है… मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ।”

Related Articles

Back to top button