Boney Kapoor emotional: मां के निधन से भावुक हुए बोनी कपूर, श्रद्धांजलि में छलका दर्द

Boney Kapoor emotional: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और प्रख्यात फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पूजनीय माता श्रीमती निर्मल कपूर अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने 2 मई 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 90 वर्ष की उम्र में उनका शांतिपूर्ण प्रस्थान न केवल कपूर परिवार बल्कि पूरे फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

निर्मल कपूर के निधन के पश्चात कपूर परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सभी से इस दुखद घड़ी में साथ और प्रार्थना की अपील की।

बोनी कपूर ने अपने बच्चों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा: “2 मई 2025 को हमारी प्रिय मां, श्रीमती निर्मल कपूर, अपने परिवार के बीच शांतिपूर्वक इस संसार से विदा हो गईं। उन्होंने एक संपूर्ण, आनंदमय और प्रेमपूर्ण जीवन जिया। वह अपने पीछे चार संतानें, बहुएं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियाँ, चार परपोते-पोतियाँ और अनगिनत मधुर स्मृतियाँ छोड़ गई हैं।”

इस बयान में आगे लिखा गया: “उनकी करुणामयी मुस्कान, निर्मल हृदय और असीम प्रेम हर उस व्यक्ति को छू गया, जो उनसे कभी मिला। वह सदा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। हम उन्हें प्रेमपूर्वक याद करते रहेंगे।”

पोस्ट के अंत में परिवार के सभी सदस्यों — बोनी, अनिल, रीना, संजय, सुनीता, संदीप, महीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जाह्नवी, शनाया, खुशी, जहान, अंतरा, आनंद, आशिता, करण, थिया, वायु, आयरा और युवान — के नाम भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ जोड़े गए।

इस पोस्ट को साझा करते हुए बोनी कपूर ने केवल एक शब्द लिखा — “मां”, और उसके साथ एक भावुकता से भरा इमोजी लगाया, जो उनके टूटे हुए दिल की गहराई को बयां करता है।

निर्मल कपूर के निधन की खबर से पूरे फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई। कई फिल्मी हस्तियाँ बोनी कपूर के निवास पर पहुंचीं और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।

इस कठिन समय में करण जौहर, अनुपम खेर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, तब्बू, रवीना टंडन, राशा थडानी, अनन्या पांडे, सुहाना खान, राजकुमार संतोषी, और अनीस बज्मी जैसे सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं जावेद अख्तर, रूमी जाफरी और दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी को भी कपूर परिवार के साथ खड़े देखा गया।

Boney Kapoor emotional: also read- Lucknow Chain Snatching News: आशियाना में महिला से सोने की चेन लूटकर स्कूटी सवार बदमाश फरार

इन सभी ने अपने स्नेह और समर्थन से यह दर्शाया कि निर्मल कपूर न केवल अपने परिवार की धुरी थीं, बल्कि फिल्म जगत में भी एक सम्मानीय और श्रद्धास्पद स्थान रखती थीं।

Related Articles

Back to top button