Moradabad News-बारह वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच नाबालिग गिरफ्तार

Moradabad News- थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय किशोरी को बहाने से बुलाकर एक स्कूल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार पांच नाबालिग पड़ोसी आरोपितों को थाना पुलिस ने किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) भेज दिया गया। बीते दिन पड़ोसी महिला ने पीड़िता की मां को वीडियो दिखाई थी, तब घटना का पता चला। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

थाना सिविल लाइंस के कैंप चौकी क्षेत्र निवासी किशोरी बीते आठ मई को शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले पांच किशोर वहां पहुंचे और किशोरी को दुकान से खानेपीने का सामान दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। आरोपितों में से एक किशोर का पिता प्राइवेट स्कूल का चपरासी है और चाबी उसी के पास रहती है। उसके बेटे ने चाबी चुरा लिया और स्कूल का दरवाजा खोल कर अंदर चला गया। अन्य चारों किशोर भी पीड़िता को लेकर वहां पहुंच गए। आरोप है कि वहां पांचों ने किशोरी को पीने के लिए कोल्डड्रिंक दिया, जिसके बाद वह अचेत हो गई। बाद में आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने मोबाइल में उसकी वीडियो भी बना ली। जब पीड़िता ने होश में आकर विरोध जताया तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी से बताई तो तुम्हें और तुम्हारे माता-पिता को जान से मार देंगे।

जिसके बाद किसी तरह घर पहुंची पीड़िता गुमसुम सी रहने लगी। उसकी तबियत खराब रहने लगी। सोमवार को पीड़िता की वीडियो वायरल हो गई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने सिविल लाइंस थाने में पहुंच कर तहरीर दी थी।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों नामजद नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने पांचों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को सभी पकड़े गए आरोपितों को किशोर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) भेज दिया गया।

Moradabad News- Read Also-Jammu News-केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में ऑपरेशन सिंदूर और भू-राजनीति पर व्याख्यान आयोजित किया गया

Related Articles

Back to top button