Chandauli News-थाना बलुआ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Chandauli News-पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर आई.पी.एस.अपर पुलिस अधीक्षक सदर व रघुराज, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में डॉ0 आशीष कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक बलुआ के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 20/ 2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त मनीष यादव पुत्र सेचन यादव उर्फ पोल्हावन यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम महुअरकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली को विशेश्वरपुर महुअरकला चौराहा ग्राम महुअरकला से द बुधवार को समय 08.35 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का विवरण
मनीष यादव पुत्र सेचन यादव उर्फ पोल्हावन यादव निवासी ग्राम महुअरकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 26 वर्ष
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0- 24/19 धारा 326 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2. मु0अ0सं0- 193/19 धारा 173ए भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3. मु0अ0सं0- 264/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
4. मु0अ0सं0- 265/23 धारा 380/411 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
5. मु0अ0सं0-26/24 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी करने वाली टीम में डॉ0 आशीष कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक बलुआ,
उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह चौकी प्रभारी महुअरकला, हे0का0 बृजेश कुमार शामिल रहे।
Chandauli News-Read Also-Chandauli News: सभी अधिकारी जनता की शिकायतों का समाधान पारदर्शी, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ करें:जिलाधिकारी
रिपोर्ट-सत्येन्द्र कुमार मिश्रा