adevertisment Adevertiisment banner

Ranchi News-शराब घोटाला मामले में एसीबी ने 12 लोगों को किया नोटिस

Ranchi News- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने झारखंड शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को नोटिस किया है।

नोटिस किये हुए लोगों में एटू जेड इंफ्रा सर्विस के सीओ अमित इंद्रसेन मित्तल, दीपाली मित्तल, मनोज तिवारी, अरुण गौड़, प्रीति गोयल, परमात्मा सिंह, प्रतिभा खन्ना और इंगल हंटर सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दक्ष लोहिया और सरोज लोहिया एवं एक अन्य एजेंसी प्राइम वन वर्क फोर्स के निदेशक संजीव जैन सहित अन्य को शामिल है। सभी को अगले नौ जून (एक सप्ताह के अंदर ) को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इन सभी को 41ए के तहत नोटिस भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी की कार्रवाई जारी है। राज्य में 38 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में एक के बाद एक अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही कई लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है।

उल्लेखनीय है कि 22 मई की देर रात जियाडा रांची प्रक्षेत्र के रिजनल डॉयरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम ऑपरेशन एंड फाइनेंस सुधीर कुमार, वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास और मार्शन कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा है। इससे पहले एसीबी ने करीब छह घंटे तक दोनों अधिकारियों से पूछताछ की थी।

Ranchi News-Read Also-New Delhi: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जे.पी. नड्डा का संदेश, युवाओं को भ्रामक विपणन से बचाने की आवश्यकता

Related Articles

Back to top button