Sunjay Kapoor Death news: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, बहन के घर पहुंचे करीना-सैफ, मलाइका और अमृता भी दिखीं भावुक

Sunjay Kapoor Death news: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार रात इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वे पोलो खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से गिर पड़े और मौके पर ही उनका निधन हो गया। यह खबर सामने आते ही कपूर परिवार और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

करीना-सैफ देर रात पहुंचे करिश्मा के घर

संजय कपूर के निधन की खबर सुनते ही करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ गुरुवार देर रात बहन करिश्मा के मुंबई स्थित घर पहुंचीं। इस दौरान करीना कार में सिर झुकाए बेहद भावुक नजर आईं, जबकि सैफ भी गम्भीर और दुखी दिखाई दिए। दोनों ने करिश्मा को इस मुश्किल घड़ी में ढांढस बंधाया।

मलाइका-अमृता ने भी दिया साथ

करीना और सैफ के अलावा, करिश्मा की करीबी दोस्त और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी करिश्मा के घर के बाहर स्पॉट की गईं। अमृता के साथ उनके पति शकील लदाक भी मौजूद थे। सभी ने करिश्मा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें संभालने की कोशिश की।

सुहेल सेठ ने दी जानकारी, जताया शोक

संजय कपूर के निधन की पुष्टि जाने-माने लेखक और सामाजिक विश्लेषक सुहेल सेठ ने की। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “संजय के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। यह एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, प्रियजनों और सोना कॉमस्टार की टीम के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

करिश्मा और संजय का रिश्ता

करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने साल 2003 में शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया। करिश्मा 2010 में अपने बच्चों के साथ दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गईं। साल 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी और 2016 में आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। संजय कपूर ने इसके बाद मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की, जिससे उनका एक बेटा भी है।

Sunjay Kapoor Death news: also read- Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, हादसे की चपेट में आने से मारे गए 24 अन्य लोग भी

करिश्मा ने अब तक नहीं दिया कोई बयान

इस दुखद समाचार के बाद भी करिश्मा कपूर ने अब तक अपने पूर्व पति के निधन पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन करीबी सूत्रों के मुताबिक, वह गहरे सदमे में हैं और अपने बच्चों के साथ परिवार की देखभाल में जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button