Pratapgarh News-मोलनापुर कांड पर दहाड़े भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन

Pratapgarh News: BJP leader Abhay Pratap Singh 'Pappan' speaks out fiercely on the Molnapur incident.

Pratapgarh News:पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर कांड को लेकर भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’ पूर्व प्रत्याशी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतापगढ़ ने कहा कि वह अगले सप्ताह मोलनापुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।साथ ही साथ उन्होंने ब्राह्मण समाज के कथित झंडाबरदार नेताओं पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने इशारों में कहा कि समाज के दर्द और संकट के समय केवल मंचों से सहानुभूति जताने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर पीड़ित परिवारों के बीच खड़े होकर उनकी आवाज बुलंद करनी होगी।भाजपा नेता के इस ऐलान के बाद मोलनापुर प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी लेने की बात कही है। और प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मिलकर न्यायोचित कार्यवाही की मांग करेंगे l

Read Also-Varanasi News : श्री काशी विश्वनाथ धाम में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, अधिकारियों ने लिया जनसेवा का संकल्प

Related Articles

Back to top button