Bigg Boss 19: सलमान खान ने की धमाकेदार घोषणा, ‘घरवालों की सरकार’ थीम के साथ 24 अगस्त से होगा शुरू

Bigg Boss 19: टीवी के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। सुपरस्टार सलमान खान ने अपने अनोखे अंदाज में शो का ऐलान करते हुए बताया है कि इस साल शो की थीम ‘पॉलिटिक्स’ पर आधारित होगी, जिसका टाइटल ‘घरवालों की सरकार’ रखा गया है। सलमान ने यह भी बताया कि शो 24 अगस्त से शुरू होगा।

संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

हालांकि अभी तक मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन कई नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें कुछ प्रमुख नाम हैं:

  • फैसल शेख (मिस्टर फैसू): पॉपुलर इन्फ्लूएंसर और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के पूर्व कंटेस्टेंट फैसल शेख के बिग बॉस 19 में आने की संभावना काफी प्रबल है।
  • गुरुचरण सिंह: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह भी इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं।
  • खुशी दुबे: युवा एक्ट्रेस खुशी दुबे के भी शो में आने की खबरें हैं।
  • अन्य संभावित नाम: इनके अलावा, गौरव तनेजा (फ्लाइंग बीस्ट), अपूर्वा मुखिजा (रेबेल किड), गौरव खन्ना, धनश्री वर्मा, अरिशिफा खान और मिक्की मेकओवर के नाम भी चर्चा में हैं।

Bigg Boss 19: also read– Prajwal Revanna Rape Case: प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, कल होगी सजा की घोषणा

इन सेलेब्स ने अफवाहों पर लगाया विराम

कुछ सेलेब्रिटीज ने शो में आने की अटकलों को खारिज कर दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर साफ किया है कि वह ‘बिग बॉस’ में नहीं जा रही हैं। मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा ने भी सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने शो का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button