adevertisment Adevertiisment banner

UP News:प्रयागराज मंडल की बड़ी कार्रवाई

UP News:रेलवे प्रशासन ने भूमि संरक्षण और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के तहत अतिक्रमण विरोधी अभियान को तेज़ किया है। इसी क्रम में 9 सितम्बर, 2025 को कानपुर सेंट्रल क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई।

इस अभियान का नेतृत्व प्रयागराज मंडल के सहायक मंडल अभियंता ए.के. गुप्ता एवं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता वंदना चौरसिया ने किया। उनके साथ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही।

अभियान में एएसआई हरपाल सिंह यादव (आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल), जीएमसी/एसआई संतोष कुमार मिश्रा तथा थाना बाबूपुरवा से एसआईपीएफ प्रसून मिश्रा अपनी टीम के साथ शामिल हुए।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान डिग्गी कॉलोनी (आर.ए.) और ओल्ड इंडिया एक्टिंग रेलवे कॉलोनी में स्थित रेलवे आवासों व भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस प्रक्रिया में लगभग 12,500 वर्ग मीटर रेलवे भूमि मुक्त कराई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹8.5 करोड़ आँकी गई है।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि रेलवे संपत्ति को किसी भी अवैध कब्ज़े से मुक्त रखा जा सके।

UP News:Read Also-UP News:सेवानिवृत्त दिवंगत शिक्षक श्री सुरेश कुमार प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज

Related Articles

Back to top button