adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News-पीएम के जन्मदिन के पूर्व संध्यानमो मैराथन का हुआ आयोजन

Sonbhadra News-जन कल्याण सेवा समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नगर में भव्य नमो मैराथन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अनु पाल ने प्रथम, सुमन पटेल ने द्वितीय एवं वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में बाबूलाल प्रथम, रोहित द्वितीय और सूर्यनाथ तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप पटेल तथा विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री संजीव गौड़ रहे। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि सोनभद्र के बालक-बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं और इस आयोजन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष बधाई का संदेश दिया है।

मैराथन का शुभारंभ बालक वर्ग में अविनाश होटल चुर्क से भाजपा नेता धर्मवीर तिवारी, प्रदेश महामंत्री (भाजयुमो) देवेंद्र पटेल और जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं बालिका वर्ग का शुभारंभ चुर्क बस स्टैंड से मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र की बालिकाएं भी अब कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और प्रधानमंत्री की फिट इंडिया मुहिम को आगे बढ़ा रही हैं।

जन कल्याण सेवा समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि “प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सोनभद्र ने संदेश दिया है – दौड़ेगा सोनभद्र, फिट रहेगा सोनभद्र।” आयोजन स्थल पर जगह-जगह वालंटियर मौजूद रहे जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में अभिषेक सिंह चंदेल, संदीप सिंह चंदेल, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, अरविंद पांडे, विनोद सोनी, अनूप पांडे, योगेश सिंह, अखिलेश कश्यप, राहुल शर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष), ओमप्रकाश चतुर्वेदी, अनुराग त्रिपाठी, श्रावण पांडे, पूजा सिंह, पूजा पांडे, निधि सिंह, श्वेता सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sonbhadra News-Read Also-New Delhi: मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, भारत यात्रा का समापन

Related Articles

Back to top button