adevertisment Adevertiisment banner

Bhopal News-मध्य प्रदेश के गुलाबों के शहर ‘गुना’ ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान

Bhopal News- देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में शनिवार को “स्कॉच समिट-2025” में मध्य प्रदेश क गुलाबों के शहर “गुना” को देश के सर्वोच्च नवाचार सम्मान “स्कॉच पुरस्कार-2025” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान गुना जिले के उद्यानिकी विभाग की अभिनव परियोजना “गुना–गुलाबों के नगर की ओर बढ़ते कदम: पॉलीहाउस के माध्यम से पुष्प क्रांति” को प्रदान किया गया।

पुरस्कार गुना जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल एवं उद्यानिकी विभाग क उप संचालक केपीएस किरार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। भारत में स्कॉच पुरस्कार को राष्ट्रीय उत्कृष्टता का मानदण्ड माना जाता है। यह केवल उन्हीं योजनाओं को प्रदान किया जाता है, जो नवाचार, पारदर्शिता, ईमानदारी तथा श्रेष्ठ कार्यान्वयन के उच्चतम मानकों पर खरी उतरती हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, विदेश राज्य मंत्री एल. मुरूगन की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। स्कॉच समूह के अध्यक्ष समीर कोचर ने पुरस्कार प्रदान किये। केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरूगन ने कोचर की पुस्तक “मोदीनॉमिक्स : समावेशी विकास की यात्रा” का विमोचन किया।

मप्र के उद्यानकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने गुना जिले में गुलाब की खेती को देश के प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड मिलने पर जिले के गुलाब उत्पादक किसानों, जिला कलेक्टर, उद्यानकी विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन को बधाई दी है। उन्होंने कहा की सभी के समन्वित प्रयास का परिणाम है गुना जिले को स्कॉच अवार्ड का सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी गुलाब एवं अन्य फूलों के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

गुना कलेक्टर किशोर कन्याल ने कहा कि “गुना जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली इस उपलब्धि से हमारा संकल्प और दृढ़ हुआ है। आगामी पाँच वर्षों में गुना में पॉलीहाउस गुलाबों का क्षेत्रफल बढ़ाकर 500 एकड़ तक किया जायेगा। उद्यानिकी विभाग की आयुक्त सह संचालक प्रीति मैथिल ने भी इस उपलब्धि पर गुना जिले की टीम को हार्दिक बधाई दी। यह उपलब्धि न केवल गुना जिले के लिए बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Bhopal News-Read Also-Haridwar News-आईआईटी रुड़की में विशेषज्ञों का किसानों की आय बढ़ाने पर चिंतन

Related Articles

Back to top button