adevertisment Adevertiisment banner

UP News-ग्राम पतिला में दो विवादित प्लॉटों को कराया गया कब्जा मुक्त

UP News-तहसील घोसी के ग्राम पतिला में दो विवादित भूखंडों को प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार श्री धर्मेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घोसी तहसील अंतर्गत ग्राम पतिला स्थित गाटा संख्या 372 रकबा 0.406 हेक्टेयर है, पोखरी के नाम पर पंजीकृत है। इस पर दलसिंगार पुत्र सरपत द्वारा 0.005 हेक्टेयर भूमि पर दावा किया गया था, जिसके संबंध में रिट संख्या 2555 दायर थी।

इसी प्रकार, प्लॉट संख्या 374 (0.028 हेक्टेयर), जो परती के नाम पर दर्ज है, उस पर रामबट राजभर पुत्र बरफत्तू द्वारा 0.008 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा किया गया था। इस मामले में रिट संख्या 2566 लंबित थी।

तहसीलदार धर्मेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों भूखंडों को कब्जा मुक्त कराया।

इस दौरान तहसीलदार श्री पाण्डेय ने कहा, “सरकारी और रिकॉर्ड में दर्ज भूमियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति कानून के विरुद्ध जाकर सरकारी या अन्य व्यक्तियों की भूमि पर कब्जा करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उक्त कार्रवाई में कानूनगो आत्माराम तथा लेखपालगण रवि प्रकाश, रानू वर्णवाल, संग्राम सिंह और सौरभ त्रिपाठी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्यवाहियां आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगी।

 

Related Articles

Back to top button