Women’s ODI World Cup 2025: ग्रेस हैरिस टूर्नामेंट से बाहर, हीथर ग्राहम को मिला मौका
Women’s ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की अनुभवी ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस कॉल्फ स्ट्रेन की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
भारत के खिलाफ मैच में लगी चोट
- ग्रेस हैरिस को यह चोट भारत के खिलाफ पिछले सप्ताह हुए मुकाबले में लगी।
- उनकी गैरमौजूदगी से टीम की पावर-हिटिंग और गेंदबाजी दोनों को नुकसान हो सकता है।
हीथर ग्राहम को मिला टीम में स्थान
- ग्रेस हैरिस की जगह अब फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर हीथर ग्राहम को टीम में शामिल किया गया है।
- हीथर ने महिला नेशनल क्रिकेट लीग में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती दो मैच खेले हैं।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अब तक 6 पारियों में 9 विकेट लिए हैं।
ग्रेस हैरिस का प्रदर्शन
- टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका स्ट्राइक रेट 155.52 रहा है।
- उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 21 विकेट लिए हैं।
- उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी टीम के लिए अहम रही है।
Women’s ODI World Cup 2025: also read- Azam Khan statement- आजम खान ने BSP में जाने की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया, कहा– “5 साल जेल में रहने के कारण रहा पूरी तरह आउट ऑफ टच
ऑस्ट्रेलियाई टीम की पूरी सूची
- एलिसा हीली (कप्तान)
- डार्सी ब्राउन
- ऐश गार्डनर
- किम गार्थ
- हीथर ग्राहम
- अलाना किंग
- फोबी लिचफील्ड
- ताल्हिया मैकग्राथ
- सोफी मोलिनक्स
- बेथ मून
- एलिस पेरी
- मेगन शुट
- एन्नाबेल सुदरलैंड
- जॉर्जिया वोल
- जॉर्जिया वेयरहम