Sonbhadra News-महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की हैं जिम्मेदारी: डॉ चारू द्विवेदी
Sonbhadra News-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे शनिवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसौना, चुर्क (राबर्ट्सगंज) में एक जनचौपाल का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के उद्देश्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) आदि की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बच्चे, महिला व आंगनबाड़ी महिला उपस्थित थी।