Lucknow News-संगठन में बड़ा बदलाव: राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग, नई घोषणा 10 अक्टूबर को

Lucknow News-आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ती सेवा समिति ने अपने सभी सदस्यों को सूचित किया है कि संगठन की वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। संगठन के सूत्रों और राष्ट्रीय संरक्षक आशिष तिवारी के अनुसार, यह कदम संगठन की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने, नेतृत्व में नई ऊर्जा लाने और गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए उठाया गया है।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी। तब तक, पुराने पदाधिकारी कार्यवाहक पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारियां निभाएंगे।

राष्ट्रीय संरक्षक आशिष तिवारी ने कहा:
“यह बदलाव संगठन को नई दिशा देगा और हमारे कार्यों में तेजी लाएगा।”
संगठन की गतिविधियां कार्यवाहक पदाधिकारियों के माध्यम से निरंतर जारी रहेंगी। इस बदलाव से सभी सदस्यों को संगठन की सफलता में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी मिलेगा।

Lucknow News-Read Also-Sonbhadra news: नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं नाटक के माध्यम से जयंती पर दिया संदेश

Related Articles

Back to top button