Sonbhadra News-एसपी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता की दी गई जानकारी
Sonbhadra News-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, चुर्क, सोनभद्र में मिशन शक्ति के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इसके तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। यातायात
क्षेत्राधिकारी एव मिशन शक्ति नोडल डॉ० चारु द्विवेदी द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे –1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
वहीं, निरीक्षक धीरेन्द्र चौधरी द्वारा साइबर अपराध से बचाव के उपायों, सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने की सावधानियों एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा , महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंधक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Sonbhadra News-Read Also-Mau News-तीन दशकों से विश्व बंधुत्व और आध्यात्मिक जागरण का अलख जगा रहे अनिल मिश्र को नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित