adevertisment Adevertiisment banner

Pratapgarh News-विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Pratapgarh News- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ के डॉ सोनेलाल पटेल स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में “विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर“ का आयोजन जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 शैलेन्द्र कुशवाहा द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर चारु नर्सिंग कालेज और एजुकेशन के 250 से ज्यादा बच्चों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यलय से चौक घंटाघर, पंजाबी मार्केट तक रैली निकाल कर प्रचार प्रसार किया गया। विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव व विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य के कर कमलों द्वारा किया गया। शिविर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए0 एन0 प्रसाद द्वारा शिविर में उपस्थित जन समूह और विभागीय कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के मानसिक रोग बारे मे विस्तार से बताया गया।

डॉ अमित कुमार सहायक प्रोफेसर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों एवम लक्षणों, मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 2017 के बारे में जानकारी दी गई। डॉ ज्ञानेंद्र मौर्या चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्य स्थल पर कैसे तनाव मुक्त होकर कार्य करें के बारे में विस्तार से बताया। मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश मौर्या द्वारा समाज मे व्याप्त भ्रांति को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया एवम मानसिक रोग से ग्रसित मरीजों के सामाजिक उत्थान के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। शिविर मे चिन्हित किये गये मानसिक विकारों से पीड़ित मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और बताया गया कि मानसिक रोग विभाग की ओ0 पी0 डी0 मेडिकल कॉलेज के जिरियाट्रिक कक्ष मे प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे और मानसिक स्वास्थ्य टेली मानस टोल फ्री नम्बर 14416 (24×7) पर कोई समस्या होने पर सम्पर्क करने को बताया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सरकार के द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक सदर प्रतिनिधि के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट एवम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ ए0एन0 राय डिप्टी सी0एम0ओ0 सहित डॉ विकास त्रिपाठी, मोहम्मद नाजिम, वकील अहमद, महेश कुमार सिंह, आरपी सिंह, डा0 सुधाकर सिंह, चारू नर्सिंग कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं एवं अध्यापक समुदाय के लोगों द्वारा कार्यक्रम संचालन और रूपरेखा मुकेश कुमार मौर्या द्वारा गया।

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़

Pratapgarh News-Read Also-Pratapgarh News-अन्तःकरण की शुद्धता से हरिनाम जाप है मंगलदायी-आचार्य देवव्रत

Related Articles

Back to top button