adevertisment Adevertiisment banner

UP News-आगामी त्योहारों को देखते हुए एसडीएम व सीओ ने माउरबोझ में आतिशबाजी गोदामों की संयुक्त जांच की

UP News-आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम अशोक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह ने माउरबोझ गाँव में स्थित दो स्थायी आतिशबाजी निर्माण एवं भंडारण प्रतिष्ठानों की संयुक्त जांच की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने लाइसेंस, भंडारण की स्थिति, स्टॉक रजिस्टर, सुरक्षा व्यवस्था तथा विस्फोटक पदार्थों के प्रयोग की गहन जांच की।

जांच के दौरान गाँव के भगवान एवं हरिप्रसाद नामक दो व्यक्तियों के प्रतिष्ठानों में आतिशबाजी निर्माण एवं भंडारण का वैध लाइसेंस पाया गया। स्टॉक रजिस्टर अद्यतन एवं व्यवस्थित मिला। अधिकारियों ने विस्फोटक सामग्री जैसे गंधक आदि का प्रयोग निर्धारित मात्रा में होना पाया। साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी मिले, जिससे अधिकारी संतुष्ट नजर आए।

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि “पर्वों के समय आतिशबाजी के कारोबार में लापरवाही से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए समय-समय पर निरीक्षण जरूरी है। जांच में दोनों प्रतिष्ठान नियमों के अनुरूप पाए गए।”

सीओ जितेन्द्र सिंह ने बताया कि “गाँव में स्थित दोनों गोदामों में सुरक्षा के मानकों का पालन किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।”

घोसी के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि “स्थानीय पुलिस त्योहारों के मद्देनज़र सतर्क है। पटाखों से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि पर कार्रवाई की जाएगी।”

UP News-Read Also-New Delhi News-भारत ने ग्लोबल साउथ के कई देशों को भेजी मदद

Related Articles

Back to top button