adevertisment Adevertiisment banner

Uk-North-Zone-University-गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय बना उत्तर क्षेत्र विश्वविद्यालय हॉकी चैंपियन

उत्तर-क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी चैंपियनशिप

Uk-North-Zone-University-वंदना कटारिया स्टेडियम में सात दिनों तक चली उत्तर-क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार एवं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू), फगवाड़ा के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल मैच में गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने एलपीयू को 5–2 से पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता में एलपीयू, फगवाड़ा की टीम उपविजेता रही, जबकि तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला को 2–1 से हराया।

गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस उत्तर-क्षेत्रीय हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल मैच गुरुवार अपराह्न खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार चौहान ने हॉकी के पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि यह आयोजन गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद के 100वें बलिदान वर्ष को समर्पित किया गया है।

Related Articles

Back to top button