adevertisment Adevertiisment banner

अमेरिकी टैरिफ तनाव के बीच मोदी-लूला के बीच बातचीत, ब्राजील के राष्ट्रपति जल्द करेंगे भारत दौरा

अमेरिकी टैरिफ तनाव के बीच पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के बीच बातचीत हुई। मोदी ने कहा कि लूला जल्द भारत आएंगे और ग्लोबल साउथ सहयोग मजबूत होगा।

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ बढ़ते टैरिफ तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से फोन पर बातचीत की। बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संकेत दिया कि राष्ट्रपति लूला जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत और ब्राजील के बीच घनिष्ठ सहयोग आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के देशों के हितों की रक्षा और साझा मुद्दों पर मिलकर काम करने के लिए दोनों देशों की साझेदारी बेहद अहम है।

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के साथ भारत के व्यापारिक रिश्तों में टैरिफ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत भारत पर कई उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाए गए हैं, जिससे द्विपक्षीय ट्रेड डील को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

भारत को मिलेगी मजबूती

हालांकि, ट्रंप ने हाल ही में दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान भारत के साथ “अच्छे ट्रेड डील” की उम्मीद जताई और प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। वहीं, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने भी पहले संकेत दिए थे कि वे 2026 की शुरुआत में भारत का राजकीय दौरा करेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि मोदी-लूला बातचीत और प्रस्तावित भारत दौरे से ब्रिक्स सहयोग, ग्लोबल साउथ की एकजुटता और अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ विवाद के बीच भारत की कूटनीतिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button