adevertisment Adevertiisment banner

‘कौन है कातिल प्रिया सेठ’, हत्यारे हनुमान प्रसाद से करेगी शांदी – जेल में परवान चढ़ा प्यार

Priya Seth : जेल में उम्रकैद काट रही कातिल हसीना प्रिया सेठ को जेल में ही हत्यारे हनुमान प्रसाद से प्यार हो गया। दोनों को शादी के लिए राजस्थान हाई कोर्ट से 15 दिन की पैरोल मिली है। जानिए पूरी कहानी।

Priya Seth : राजस्थान की जयपुर ओपन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही चर्चित कातिल हसीना प्रिया सेठ एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल में ही हत्या के मामले में बंद कैदी हनुमान प्रसाद से उसे प्यार हो गया, और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। राजस्थान हाई कोर्ट ने शादी के लिए दोनों को 15 दिनों की पैरोल मंजूर की है।

जानकारी के मुताबिक, प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद 23 जनवरी 2026 को अलवर में विवाह करेंगे। दोनों वर्तमान में जयपुर की ओपन जेल में बंद हैं, जहां एक-दूसरे के संपर्क में आने के बाद उनका रिश्ता आगे बढ़ा।

ओपन जेल में शुरू हुई प्रेम कहानी

प्रिया और हनुमान जयपुर ओपन जेल में सजा काट रहे हैं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। शादी के लिए वकील विश्राम प्रजापत ने अदालत में पैरवी की थी, जिसके बाद जिला पैरोल एडवाइजरी कमेटी ने दोनों की पैरोल को मंजूरी दे दी।

दुष्यंत शर्मा मर्डर केस में उम्रकैद

प्रिया सेठ जयपुर के चर्चित दुष्यंत शर्मा मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रही है। साल 2018 में प्रिया ने अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड दीक्षांत कामरा के साथ मिलकर दुष्यंत शर्मा को प्रेम जाल में फंसाया था। पहले उससे पैसे ट्रांसफर कराए गए और बाद में पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर दी गई थी।

अपराध की दुनिया में रखा था कदम

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, प्रिया सेठ का नाम हनीट्रैप, ठगी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। वह जयपुर में पढ़ाई के लिए आई थी, लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में शामिल हो गई। बताया जाता है कि वह खुद को राजस्थान की बड़ी महिला गैंगस्टर के तौर पर स्थापित करना चाहती थी।

अब नए रिश्ते के साथ नई शुरुआत की कोशिश

करीब 8 साल से जेल में बंद प्रिया सेठ अब अपने नए साथी हनुमान प्रसाद के साथ शादी कर जीवन की नई शुरुआत करना चाहती है। हालांकि दोनों ही हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button