SULTANPUR :सुलतानपुर: सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

SULTANPUR :उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के टांडा बांदा हाईवे पर द्वारिकागंज के पास बुधवार शाम एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर, सैदोपट्टी गांव निवासी समीर (19) पुत्र वहीद और कटका खानपुर निवासी फैज (18) पुत्र दीन मोहम्मद के रूप में हुई है। घायल छात्र अमन (16) है। तीनों इनायतपुर के पास टांडा बांदा हाईवे से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में समीर और फैज की मौके पर ही मौत हो गई। अमन को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस की मदद से सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने समीर और फैज को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमन का इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गोसाई गंज पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। तीनों छात्र बाजार से अपने घर लौट रहे थे। समीर कक्षा 10 का छात्र था, फैज कक्षा 8 में पढ़ता था, और अमन कक्षा 9 का छात्र है।

SULTANPUR :Read Also-State Women’s Commission News-राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने की तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

Related Articles

Back to top button