Ayodhya-संघ के स्वयंसेवकों ने शृंग अभ्यास एवं संचलन किया
Ayodhya- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (कानपुर, अवध, काशी, गोरक्ष प्रान्त) शारीरिक विभाग शृंग अभ्यास वर्ग के आयोजन श्रीअयोध्या धाम में शनिवार को लता मंगेशकर चौक पर अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्तरंजन,राममंदिर न्यास के न्यासी व क्षेत्र संघचालक कृष्णमोहन एवं राममंदिर न्यास के न्यासी डा. अनिल मिश्र की उपस्थिति में प्रदर्शन हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र शारीरिक प्रमुख अखिलेश, सह प्रांत शारीरिक प्रमुख प्रतोष, अयोध्या के विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र, महानगर प्रचारक सुदीप समेत बड़ी संख्या में शारीरिक के स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।
कारसेवकपुरम में सभी स्वयंसेवक शृंग अभ्यास संचलन में करते हुए हनुमान गुफा चौराहे से लता मंगेशकर चौक, जानकी महल, दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय से होते हुए कारसेवक पुरम संचालन की रचना में वापस पहुचें I
Ayodhya- Read Also-Politics : ‘इतने हिंसक हो गए थे…’ राहुल गांधी के ‘गद्दार’ ताने पर रवनीत सिंह बिट्टू का पलटवार



