Mswati III Viral Video: एड्स संकट से घिरे देश में शाही ठाठ-बाट, किंग Mswati III का पुराना वीडियो वायरल
Mswati III Viral Video: अफ्रीका के छोटे से देश Eswatini के राजा Mswati III एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले का उनका एक वीडियो दोबारा वायरल हो गया है, जिसमें वे संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर अपने बड़े शाही दल के साथ नजर आते हैं। वीडियो में राजा निजी विमान से उतरते दिखाई देते हैं और उनके पीछे उनकी कई पत्नियां, बच्चे और सहयोगी मौजूद रहते हैं।
https://x.com/TimesOfEswatinE/status/1581971423748554752?s=20
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने देश की मौजूदा हालत को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। Eswatini लंबे समय से आर्थिक चुनौतियों, बेरोजगारी और स्वास्थ्य संकट से जूझता रहा है। एचआईवी/एड्स की उच्च दर ने भी देश को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। ऐसे हालात में राजा की भव्य जीवनशैली और बड़े काफिले के साथ विदेश दौरे को लेकर बहस तेज हो गई है।
Also Read: Uttar Pradesh: कुल्हड़ बेचने वाले मजदूर पर 1.25 करोड़ की GST मार, साजिश या सिस्टम की चूक?
राजा म्स्वाती तृतीय ने बहुत कम उम्र में सत्ता संभाली थी और आज भी वे पूर्ण राजशाही व्यवस्था के तहत शासन कर रहे हैं। उनके पास व्यापक अधिकार हैं और राजनीतिक फैसलों में उनका प्रभाव अहम माना जाता है।
हालांकि उस समय इस यात्रा को आधिकारिक और कूटनीतिक बताया गया था, जिसका मकसद आर्थिक सहयोग बढ़ाना था। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए दृश्यों ने लोगों का ध्यान दौरे के उद्देश्य से ज्यादा शाही अंदाज पर केंद्रित कर दिया। यही कारण है कि यह 2022 का पुराना वीडियो आज फिर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Written By: Kalpana Pandey



