Lucknow News-पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

Lucknow News-पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन, लखनऊ मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन ऐशबाग स्थित शाखा कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल महामंत्री श्री रामाश्रय यादव ने की तथा जोनल पर्यवेक्षक श्री बी.एन. यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अधिवेशन में मंडल कार्यकारिणी के 20 पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया। श्री सी.पी. वर्मा को मंडल अध्यक्ष, श्री संजय यादव को मंडल मंत्री एवं श्री विजय प्रताप यादव को मंडल कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित मंडल मंत्री श्री संजय यादव ने कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने संगठन की एकजुटता को उसकी सबसे बड़ी शक्ति बताया। अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अधिवेशन की समाप्ति की घोषणा की।

Lucknow News-Read Also-International News: युद्ध के माहौल में ईरान में बड़ा हादसा: न्यूक्लियर प्लांट वाले प्रांत इस्फहान में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 की मौत

Related Articles

Back to top button