Pratapgarh News-ढखवा बाजार में 7 मार्च को आएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Pratapgarh News- Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati will come to Dhakhwa Bazaar on March 7.

Pratapgarh News-गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा के अंतर्गत ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन 7 मार्च को दोपहर 1 बजे ढखवा बाजार में होगा। इस अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर शंकराचार्य जी के दर्शन कर सकेंगे।

यह जानकारी पट्टी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शंकराचार्य जी के प्रतिनिधि देवेन्द्र पाण्डेय “गोपजी” ने दी। उन्होंने बताया कि गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी तथा संगठन के महामंत्री हर्ष मिश्रा भी मौजूद रहे।

इस संबंध में जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

Pratapgarh News-Read Also-US-ईरान तनाव के बीच ईरानी जहाज IRIS Lavan को भारत ने कोच्चि में दी डॉकिंग की अनुमति

Related Articles

Back to top button