Pratapgarh News-सीडीओ ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु अधिकारियों के साथ की बैठक

Pratapgarh News-मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने विकास भवन सभागार में दिनांक 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोस्टरवार कार्यक्रम आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि से सम्बन्धित विकास खण्ड/ग्राम पंचायत व अन्य स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के परियोजना कार्यालयों, विकास खण्डों के 16 ग्राम पंचायतों तथा ब्लाक मानधाता के ग्रामसभा अमिलहा में कार्यक्रम आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Also-UP News : ‘उन्होंने माफिया बनाये, हमने मेडिकल कॉलेज’, आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में योगी ने पिछली सरकारों पर कसा तंज

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Related Articles

Back to top button