Pratapgarh News-सड़वा खास में होली मिलन समारोह आयोजित, आपसी प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

Pratapgarh News-विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के सड़वा खास ग्रामसभा में जिला सचिव उमेश तिवारी के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ.नीरज त्रिपाठी जी ने कहा कि होली आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भावना को मजबूती मिलती है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को मजबूत करें l

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इन्द्रानंद तिवारी ने कहा कि होली का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व हमें प्रेम, सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। हम सभी को मिलकर समाज में भाईचारे और सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम आयोजक उमेश तिवारी ने आये हुए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया l

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष् महेन्द्र शुक्ल, SIR प्रभारी रामशिरोमणि वर्मा, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा,कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष इन्द्रानंद तिवारी,जिला महासचिव चन्द्रनाथ शुक्ल,ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र मिश्र, बब्बू उपाध्याय पूर्व प्रधान, जगत बहादुर पटेल पूर्व प्रधान सड़वा खास, राजा राम सरोज, विक्रांत सिंह, विकास यादव जी, ब्रह्मप्रताप शुक्ला जी, आशुतोष पांडे जी, आयुष तिवारी, तेज प्रताप शर्मा जी, अनुराग सिंह जी, अख्तर अली, कमला कांत तिवारी जी, तूफानी गौतम जी, अजय तिवारी जी, लाल प्रताप सिंह जी, राम आधार पटेल जी आदि……उपस्तिथ रहे l
उक्त आशय की जानकारी वेदान्त तिवारी कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इन्चार्ज जिला कांग्रेस कमेटी,प्रतापगढ़ ने दी है

Read Also-Pratapgarh News-सड़वा खास में होली मिलन समारोह आयोजित, आपसी प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

Related Articles

Back to top button