मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ का शपथ ग्रहण समारोह 11 मार्च को
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अधिवक्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय एडवोकेट तथा नवनिर्वाचित महामंत्री सत्यराम यादव एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बी.बी. सिंह करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय तथा नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल मौजूद रहेंगे।
Also Read: घोसी (मऊ)। घोसी तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पुस्तकालय भवन में हुआ होली मिलन समारोह
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। समारोह के दौरान बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय तथा न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की जाएगी।
जिला संवाददाता – एक संदेश, मऊ



