Celebrity News: शादी के बाद पहली झलक, रश्मिका-विजय की हनीमून फोटो इंटरनेट पर छाई

Celebrity News: नई शादी के बाद साउथ सिनेमा के चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda इन दिनों थाईलैंड में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वायरल फोटो में यह कपल एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहा है।

दोनों कैजुअल लुक में हैं और एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए उनकी केमिस्ट्री साफ झलक रही है। बताया जा रहा है कि दोनों थाईलैंड के खूबसूरत आइलैंड Koh Samui में एक प्राइवेट विला में ठहरे हैं, जहां उन्होंने भीड़-भाड़ से दूर शांत माहौल चुना है।

रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को Udaipur में शादी रचाई थी, जिसके बाद 4 मार्च को Hyderabad में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। शादी के बाद इस कपल ने अपने फैंस के साथ खुशी साझा करने के लिए देश के कई शहरों में मिठाइयां भी भिजवाईं और मंदिरों में अन्नदान कराया।

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उन्हें “परफेक्ट कपल” बता रहा है, तो कोई “मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा” कहकर बधाई दे रहा है। कई यूजर्स ने उनकी जोड़ी को नजर से बचाने की दुआ भी की।

Also Read: Bank Locker Safety: बैंक लॉकर में रखा सामान कितना सुरक्षित? क्यों जरूरी है अलग से बीमा, जानिए पूरी जानकारी

वर्कफ्रंट की बात करें तो यह जोड़ी जल्द ही फिल्म Ranabali में साथ नजर आएगी। यह फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है और 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। शादी के बाद दोनों की यह पहली फिल्म होगी, जिसे लेकर फैंस में पहले से ही उत्साह बना हुआ है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button