Sports Engineering Career: Vaibhav Suryavanshi के बल्ले से Jasprit Bumrah के जूतों तक—कैसे होती है डिजाइनिंग?
Sports Engineering Career: आज के दौर में खेल सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें तकनीक की भूमिका तेजी से बढ़ी है। इसी बदलाव ने “स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग” जैसे नए और रोमांचक करियर को जन्म दिया है। Vaibhav Suryavanshi के बल्ले की पावर हो या Jasprit Bumrah के जूतों की ग्रिप—इन सबके पीछे स्पोर्ट्स इंजीनियर की मेहनत होती है।
स्पोर्ट्स इंजीनियर का काम खिलाड़ियों के लिए ऐसे उपकरण तैयार करना होता है, जिससे उनकी परफॉर्मेंस बेहतर हो और चोट का खतरा कम हो। इसके लिए वे खिलाड़ियों की बॉडी, खेलने के तरीके और जरूरतों का गहराई से अध्ययन करते हैं। फिर CAD सॉफ्टवेयर, डेटा एनालिसिस और लैब टेस्टिंग की मदद से बैट, बॉल, जूते और अन्य उपकरण डिजाइन किए जाते हैं।
अगर आप इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) के साथ पढ़ाई करना जरूरी है। इसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बायोमैकेनिक्स या स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया जा सकता है। कई यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग के स्पेशल कोर्स भी ऑफर करती हैं।
सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्किल्स भी उतनी ही जरूरी हैं। जैसे—डिजाइनिंग (CAD), डेटा एनालिसिस, मशीन और मैटेरियल की समझ, और स्पोर्ट्स की बेसिक नॉलेज। इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
Also Read: 8th Pay Commission: 283% तक बढ़ सकती है सैलरी, न्यूनतम वेतन 69,000 की मांग
आज के समय में स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग तेजी से उभरता हुआ करियर है। बड़ी स्पोर्ट्स कंपनियां, रिसर्च लैब, और प्रोफेशनल टीमें ऐसे एक्सपर्ट्स को हायर कर रही हैं। IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी हाईटेक इक्विपमेंट का इस्तेमाल खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए किया जाता है।
अगर आपको खेल और तकनीक दोनों में दिलचस्पी है, तो स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग आपके लिए एक शानदार और भविष्य वाला करियर विकल्प साबित हो सकता है।
Written By: Kalpana Pandey



