IPL 2026: क्या आज IPL को अलविदा कह देंगे MS Dhoni? चेपॉक में आखिरी मैच से पहले बढ़ीं फैंस की धड़कनें

चेन्नई में प्रैक्टिस करते दिखे धोनी, 5 साल पुराना बयान फिर वायरल… क्या SRH के खिलाफ होगा IPL करियर का आखिरी मुकाबला?

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के करोड़ों फैंस की नजरें आज सिर्फ एक सवाल पर टिकी हैं—क्या MS Dhoni आज IPL को अलविदा कह देंगे?

आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings का यह चेपॉक स्टेडियम में आखिरी लीग मुकाबला है, जहां टीम का सामना Sunrisers Hyderabad से होगा। लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर हो रही है।

44 साल के धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। काफ मसल इंजरी की वजह से वह टीम से बाहर रहे, लेकिन रविवार शाम चेपॉक में उनका प्रैक्टिस सेशन अचानक सुर्खियों में आ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी करीब आधे घंटे तक नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने स्पिनर्स और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट्स के खिलाफ जमकर अभ्यास किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक ही चर्चा शुरू हो गई—क्या माही आखिरी बार मैदान पर उतरने वाले हैं?

IPL 2026: क्या आज IPL को अलविदा कह देंगे MS Dhoni? चेपॉक में आखिरी मैच से पहले बढ़ीं फैंस की धड़कनें

5 साल पुराना बयान फिर वायरल

धोनी का 2021 का एक बयान अब फिर तेजी से वायरल हो रहा है। तब उन्होंने कहा था—

“उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा। यह अगले साल होगा या पांच साल बाद, मुझे नहीं पता।”

अब ठीक पांच साल बाद चेन्नई के चेपॉक में सीएसके का आखिरी मैच खेला जाना, फैंस को भावुक कर रहा है। कई लोग इसे “Perfect Farewell Moment” मान रहे हैं।

क्या आज मैदान पर उतरेंगे धोनी?

धोनी के खेलने को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि उनकी फिटनेस और प्रैक्टिस को देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं।

अगर ऐसा होता है, तो यह मुकाबला उनके शानदार IPL करियर का आखिरी मैच भी बन सकता है। हालांकि धोनी ने अब तक संन्यास को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

IPL 2026: क्या आज IPL को अलविदा कह देंगे MS Dhoni? चेपॉक में आखिरी मैच से पहले बढ़ीं फैंस की धड़कनें

धोनी का IPL करियर एक नजर में

MS Dhoni ने 2008 में IPL में डेब्यू किया था और तब से वह Chennai Super Kings की पहचान बन चुके हैं।

  • 278 IPL मैच
  • 5439 रन
  • 38 की औसत
  • 137 का स्ट्राइक रेट
  • 24 अर्धशतक
  • 5 IPL ट्रॉफी बतौर कप्तान

धोनी IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

अश्विन के ट्वीट ने बढ़ाई हलचल

पूर्व भारतीय स्पिनर Ravichandran Ashwin ने भी इस बीच एक ट्वीट कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी। उन्होंने लिखा—

“आज तो ऐसा नहीं होने वाला… 2027 में? शायद।”

अश्विन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा और तेज हो गई कि शायद धोनी अभी IPL छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

चेपॉक में भावुक माहौल

अगर धोनी आज मैदान पर उतरते हैं, तो चेपॉक स्टेडियम का माहौल बेहद भावुक हो सकता है। फैंस पीली जर्सी में अपने ‘थाला’ को आखिरी बार खेलते देखने के लिए तैयार हैं। अब सबकी नजरें सिर्फ टॉस और प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं।

Written By: Ekta Verma

 

Related Articles

Back to top button