Pratapgarh News: कलेक्ट्रेट परिसर में मनाई गई अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आज़ाद की 120वीं जयंती

Pratapgarh News:कलेक्ट्रेट परिसर में अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आज़ाद की 120वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यकार श्री राजकिशोर त्रिपाठी ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि श्री श्याम शंकर शुक्ल ‘श्याम’ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विनोद कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि चन्द्रशेखर आज़ाद का त्याग, साहस, स्वाभिमान एवं राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की। आज के युवाओं को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर सम्मानित मंच पंडित चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया साथ ही चन्द्र शेखर आजाद की स्मृतियों को जनपद के मूर्धन्य साहित्यकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से साझा किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकार श्याम जी ने माँ सरस्वती का आह्वान करते हुए आजाद की याद में अपनी पंक्तियां पढ़ी यह जननी जन्मभूमि की पावन वसुंधरा है, मेरा वतन चमन है सदैव हरा भरा है।
अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता राज किशोर त्रिपाठी नेपढ़ा -मैं भी देखता हूं मन के सुनहरे सपने, जल्दी ही पूरे होंगे ये इरादे अपने। आजाद महाकाव्य के रचयिता प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने महाकाव्य की पंक्तिया कुछ इस तरह से पढ़ा – गोरों की ताकत को रौंदा देकर बहुत बड़ा संदेश । शिखर हिमालय चढ़ ललकारा हिंदुस्तान हमारा देश ।।
सुरेश संभव ने पढ़ा -इन्ही को पूजने पंक्तियां कलम से उतर रही। युगों युगों से कल्पना इन्हें प्रणाम कर रही।। अमित शुक्ल अमित ने भारत वन्दना करते हुए पढ़ा – भारतवर्ष हमारा प्यारा अखिल विश्व से न्यारा। सब साधन से रहे समुन्नत भगवन देश हमारा।। संचालक सुरेश नारायण दुबे व्योम ने पढ़ा- राष्ट्र सुरक्षित होगा तब ही हम सकुशल रह पाएंगे ,
प्रदीप चतुर्वेदी ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि आजाद देश के लिए ऐसा काम कर गए हैं जिसके लिए देश आजन्म उनका ऋणी रहेगा
इस अवसर पर दीपक पांडे नीतेश त्रिपाठी सिनोद सिंह तैयब अली राम आसरे बाल गोविन्द अवनीश विनय विश्वकर्मा वपौधरोपण में जनपद में ख्याति अर्जित कर रहे अरुण ओझा,परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति रही
अंत में उपस्थित सभी जनों ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Read Also-S Jaishankar ARF EAS Summit: मनीला में भारत का सख्त रुख, एआरएफ और ईएएस समिट में आतंकवाद व वैश्विक सप्लाई चेन का मुद्दा उठाया

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय

Related Articles

Back to top button