Ghosi Bharat Petrol Pump Inspection: घोसी एसडीएम ने भारत पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण, जांच में नहीं मिली कोई अनियमितता

पिढ़वल मोड़ स्थित मंगलम भारत पेट्रोल पंप पर प्रशासनिक टीम ने माप, गुणवत्ता, सुरक्षा और स्टॉक रजिस्टर की जांच की।

Ghosi Bharat Petrol Pump Inspection: जनपद मऊ के घोसी क्षेत्र में फोरलेन हाईवे स्थित पिढ़वल मोड़, हाजीपुर के पास संचालित मंगलम भारत पेट्रोल पंप का बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य पेट्रोल पंप पर तेल की गुणवत्ता, माप, सुरक्षा मानकों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जांच करना था।

यह निरीक्षण उप जिलाधिकारी (एसडीएम) घोसी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक अमित कुमार, बांट-माप निरीक्षक संतोषानंद तथा भारत पेट्रोलियम के एरिया सेल्स मैनेजर रणभीर रमन भी मौजूद रहे।

संयुक्त टीम ने पेट्रोल और डीजल की माप, गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था तथा स्टॉक रजिस्टर का गहन सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक अभिलेखों और उपकरणों की भी बारीकी से जांच की गई, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा या धोखाधड़ी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के बाद आपूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पेट्रोल पंप पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या कमी नहीं पाई गई। तेल की माप, गुणवत्ता, सुरक्षा मानक तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप मिलीं।

Mau News-युवा अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय का सरकार पर हमला

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और पेट्रोल पंपों पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। ऐसे निरीक्षणों से पेट्रोलियम उत्पादों की गुणवत्ता और माप संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button