Kalpnath Rai: मऊ में ‘विकास पुरुष’ स्व. कल्पनाथ राय को श्रद्धांजलि, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में अधिकारियों-अधिवक्ताओं ने रखा दो मिनट का मौन

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डीएम, एसपी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

Kalpnath Rai: मऊ के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में गुरुवार को जिले के विकास पुरुष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार तथा एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट सुनील भारती सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय कल्पनाथ राय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने मऊ जिले के विकास और पहचान स्थापित करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके कार्यों के कारण ही मऊ को नई दिशा और विकास की गति मिली।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि “स्वर्गीय कल्पनाथ राय केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि आधुनिक मऊ के वास्तविक शिल्पकार थे। जिले के विकास और जनहित के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणा हैं। अधिवक्ता समाज उनके आदर्शों और विकास की सोच का सदैव सम्मान करता रहेगा।”

UP Mau News: DM आनंद वर्धन ने किया सॉलिड वेस्ट प्लांट का निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश

वहीं जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने कहा कि “पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि मऊ आज विकास के पथ पर अग्रसर है। बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियों और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए उनका जीवन प्रेरणास्रोत रहेगा।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, देवेश कुमार राय, पूर्व मंत्री संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष विद्यानिधि उपाध्याय, चेत सिंह, रामदरश राम सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय कल्पनाथ राय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button