Moradabad News-सरकारी कर्मचारियों के खेल ट्रायल 13 अगस्त से, जिला और मंडल स्तर पर होगा चयन

चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय ट्रायल में दिखाएंगे दम, भाग लेने के लिए विभागीय अनुमति पत्र अनिवार्य।

Moradabad News-खेल निदेशालय की ओर से आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं की तैयारियां मुरादाबाद में पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिताओं के लिए जिला और मंडल स्तर पर खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय ट्रायल 13 अगस्त, जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल 18 और 19 अगस्त को नेताजी सुभाषचंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।

जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल में केवल सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी ही भाग लेने के पात्र होंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विभाग से जारी अनुमति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है।

उन्होंने बताया कि जिला और मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 24 और 25 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। हालांकि परिषद, बोर्ड, नगर निगम, नगर पंचायत, पुलिस विभाग, अध्यापक और सहायक अध्यापक इस चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।

ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारियों को आवेदन के समय अपना आईडी नंबर, जन्मतिथि, संबंधित विभाग, सेवा में नियुक्ति की तिथि, वर्तमान तैनाती और सेवा का प्रकार सहित सभी आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने होंगे। अधिकारियों ने पात्र कर्मचारियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से पहुंचने की अपील की है।

Read Also-Chandauli News- चंदौली में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी आकाश पटेल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Related Articles

Back to top button