Pratapgarh News-प्रतापगढ़ के अमरपाल मौर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्साह
Pratapgarh News-Pratapgarh's Amarpal Maurya gets big responsibility, excited on being made the National President of BJP Backward Front
Pratapgarh News-भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री अमरपाल मौर्य को पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। यह खबर सामने आने के बाद प्रतापगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए अमरपाल मौर्य को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अमरपाल मौर्य को संगठन में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बेल्हा की धरती से जुड़े नेता को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना प्रतापगढ़ के लिए सम्मान की बात है।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही पिछड़ा वर्ग के बीच पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अमरपाल मौर्य की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई संदेश आने लगे। प्रतापगढ़ में भी समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमरपाल मौर्य को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना जिले के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणादायक है। लोगों को उम्मीद है कि वह संगठन को नई दिशा देने के साथ पिछड़ा वर्ग के बीच पार्टी की पहुंच को और मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
Read Also-Sports News-रवींद्र जडेजा 4,000 रन और 350 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे ऑलराउंडर बने



